Posts

Showing posts from March, 2021

सकारात्मक क्यों रहें?

*प्रकृति के नियम* खाना जो हम खाते हैं,उसका अनुउपयोगी हिस्सा 24 घण्टे के अंदर शरीर से बाहर निकल जाना चाहिए, वरना हम बीमार हो जायेंगे । पानी जो हम पीते हैं,उसका अनुउपयोगी हिस्सा 04 घण्टे के अंदर शरीर से बाहर निकल जाना चाहिए, वरना हम बीमार हो जायेंगे । हवा जो हम सांस लेते हैं, कुछ सेकंड में ही वापस बाहर निकल जानी चाहिए, वरना हम मर ही जायेंगे ।लेकिन नकारात्मक भाव,विचार व बातें, जैसे कि घृणा, गुस्सा,ईर्ष्या, असुरक्षा,वासना .... आदि आदि, जिनको हम अपने अंदर दिन, महीने और सालों तक रखे रहते हैं । यदि इन नकारात्मक विचारों को समय-समय पर अपने अंदर से नहीं निकालेंगे तो एक दिन निश्चित ही हम मानसिक रोगी बन जायेंगे ।    निर्णय आपका         क्योंकि      शरीर है आपका👏                                                                                                     ◆●स्वयं सकारात्मक विचार करें​और स्वस्थ रहें।●◆