निरंतरता से सफलता


Life management basics
परिश्रम क्यों आवश्यक है?
कोई विकल्प है इसका क्या?
नहीं कोई विकल्प नहीं है।

1990 में मनोवैज्ञानिक k andrshon ने एक रिसर्च किया। उसने बर्लिन की म्यूजिक अकेडमी के विख्यात पर संगीतकारों पर और उनकी प्रैक्टिस का डेटा तैयार किया । जो उसने परिणाम पाया उसे मैं यहाँ शेयर कर रहा हूँ।

कोई भी संगीतकार जिसने सफलता की ऊंचाई को छुआ है उसके पहले उसने 10000 घंटे की प्रैक्टिस की थी। जो प्रतिदिन 1 घंटे प्रैक्टिस करते थे उनको सफलता 25 से 30 साल में मिली। जो 2 घंटे प्रतिदिन काम करते थे उसे सफलता 12 से 15 साल में मिली। जिन्होंने 4 से 5 घंटे प्रतिदिन प्रैक्टिस किया उनको सफलता 6 से 7 साल में मिल गई।

इस से ये साफ हो जाता है की 10000 घंटे की प्रैक्टिस करने पर ही आप किसी चीज में सफल हो सकते हैं। आप अपने प्रैक्टिस के घंटे बढाकर सफलता को और भी कम समय में प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कम उम्र में ही प्रैक्टिस प्रारम्भ के देना चाहिए। आप जिस काम में सफलता चाहते है उसके लिए इतनी तैयारी आपको करनी ही होगी।

दुर्भाग्य से हम सभी भारत में सफलता को नोकरी और पढाई से ही जोड़ लेते हैं। वास्तव में आप बहुत बड़े ठगी का शिकार हैं अगर आप केवल पढाई और नौकरी को ही सफलता का रास्ता समझ बैठे हैं।

तो क्या कर सकते हैं अभी।
अपने जीवन के लक्ष्य चुनिए।
इनको करियर और पढाई के साथ तालमेल बैठाइए।
टारगेट सेट हो तो निरंतर अभ्यास प्रारम्भ करिये।
कम समय में सफलता चाहते हैं तो कम उम्र में प्रैक्टिस प्रारम्भ करिये और एक दिन में ज्यादा घंटे अभ्यास करिये।
स्कूल सिस्टम के भरोसे मत बैठिये।ये आपको एक ग्राहक समझता है और ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की सोचता है।अगर इन स्कूल को आपकी पढाई का ध्यान रहता तो आपको कोई ट्यूशन या कोचिंग की जरुरत नहीं होती।

तो आपमें टैलेंट है । केवल मेहनत का जादु इसमें मिला दीजिये ।सफलता आपको फॉलो करेगी।
आइंस्टीन का कहना है की हर इंसान जिनियस होता है।
आप भी हैं ।
7 Rules 
अगर आप 10000 घण्टे की प्रैक्टिस जल्दी पूरी करनी चाहते हैं तो इन 7 नियमों का पालन करिये
1. आपको एक कोच की मदद लेनी होगी।
2. अपने काम से जुड़े लोगों के बीच ही अधिकतर समय बिताइए
3. ऐसे हैबिट्स बनाइये जिससे आपके लक्ष्य को पाना आसान हो जाये।
4. फालतू की दूसरी बातों में समय बर्बाद मत करिए।
5. खुद से प्रैक्टिस करिये किसी को आपको बोलना नही पड़े।
6. जिस बात की प्रकटिस कर रहे हैं उसे दूसरे लोगो को सिखाइये।
7. एक ऐसा दोस्त जरूर रखिये जो आप को ताने मारकर जबरदस्ती आपको ट्रैक पर ले आये जब आप अपने ट्रैक से भटकते हैं।

अगर आप इन 7 नियमों का पालन करेंगे तो जल्दी ही 10,000 घंटे की अपनी प्रैक्टिस के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
सफल दिन की कामना के साथ।
वंदे मातरम्।

Comments

Popular posts from this blog

रेकी दिनचर्या

काला जादू

चमत्कारी स्वर विज्ञान